10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'अग्निवीर से सेना और देश दोनों होंगे मजबूत', अब CDS अनिल चौहान...

‘अग्निवीर से सेना और देश दोनों होंगे मजबूत’, अब CDS अनिल चौहान ने गिनाए योजना के फायदे

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अग्निपथ’ 2022 में आई थी. कई लोगों खासकर युवाओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तो वहीं एक वर्ग योजना की आलोचना कर रहा है. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पहली बार इस योजना की आलोचना पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम के खिलाफ आवाजें सेना के बाहर से उठ रही हैं.

क्या बोले सीडीएस अनिल चौहान?
अग्निवीर योजना की आलोचना के सवाल पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा, ‘अग्निवीरों का इस्तेमाल किसे करना है? कमांडिंग ऑफिसर को. क्या उनमें किसी तरह का कोई मतभेद है? वे लोग तो काफी खुश हैं क्योंकि कमांडिंग ऑफिसर अब अपनी यूनिट में उन लोगों को चुन सकते हैं जिनके साथ वे काम करना चाहते हैं. इससे बेहतर क्या होगा?’

उन्होंने कहा, ‘अग्निवीरों को इससे कोई समस्या नहीं है. जिन्हें अग्निवीरों के साथ काम करना है उन्हें कोई समस्या नहीं है. समस्याएं सेना के बाहर हो रही हैं.’ जनरल अनिल चौहान ने अग्निवीर योजना को ‘पारदर्शी’ बताया. उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ सेना बल्कि आने वाले समय में देश को मजबूत करेगी. अभी तक सब कुछ सही चल रहा है. दो बैच की ट्रेनिंग हो रही है. मैंने अग्निवीरों और कमांडिंग ऑफिसर से उनके फीडबैक लिए हैं और किसी को कोई समस्या नहीं है.

2022 में आई थी ‘अग्निपथ योजना’
जून 2022 में केंद्र सरकार ने सेना के तीनों अंगों (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) में 17 से साढ़े 21 साल की आयु के युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी जिसके तरह चार साल के शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अग्निवीरों की भर्ती होती है. योजना के तहत भर्ती होने वालों की रैंक मौजूदा रैंक से अलग ‘अग्निवीर’ होगी. योजना के तहत हर साल करीब 40-45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा. हालांकि कई लोगों ने इस योजना की आलोचना भी की थी जिसमें कई रिटायर्ड सैनिक भी शामिल थे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...