9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयअंडमान के रहस्‍यमय नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में गया था अमेरिकी नागरिक, हुआ...

अंडमान के रहस्‍यमय नॉर्थ सेंटिनल द्वीप में गया था अमेरिकी नागरिक, हुआ अरेस्‍ट, जानें क्या थी मंशा

Published on

नई दिल्ली

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रतिबंधित इलाके में दाखिल होने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को तीन दिन की हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अमेरिकी नागरिक से ‘गोप्रो’ कैमरा भी जब्त किया है। कैमरा से लिए गए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर गया था।

संदिग्ध की पहचान मिखाइलो विक्टरविच पोल्याकोव (24) के रूप में हुई है। उसके अंडमान जाने के उद्देश्य का अभी पता नहीं चल पाया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसे एडवेंचर पसंद है। तालिबान सदस्यों से मिलने के लिए वह अफगानिस्तान तक जा चुका है। जांच पड़ताल में पता चला कि वह अमेरिकी नागरिक अंडमान की कई बार यात्रा कर चुका है।

नॉर्थ सेंटिनल द्वीप की टोह लेने की कोशिश
पोल्याकोव सबसे पहले 18 अक्टूबर 2024 को भारत यात्रा पर आया था और नाव की मदद से नॉर्थ सेंटिनल द्वीप की टोह लेने की कोशिश की थी, लेकिन होटल के कर्मचारियों ने उसे रोक दिया था। फिर दूसरी बार 18 जनवरी को वह भारत पहुंचा और मोटर से चलने वाली नाव खरीदने की कोशिश की। एक सीनियर अफसर ने बताया कि पोल्याकोव ने अंडमान निकोबार के बाराटांग द्वीप का दौरा किया और इस दौरान उसने जारवा आदिवासियों का वीडियोग्राफी की।

मोटर बोट ली, पेट्रोल खरीदा, फिर पहुंचा
अफसर ने बताया कि पोल्याकोव 27 जनवरी 2025 को रवाना होने से पहले पोर्ट ब्लेयर में विभिन्न स्थानों पर घूमता-फिरता रहा। पोल्याकोव 26 मार्च को फिर तीसरी बार भारत पहुंचा। इस बार उसने मोटर से चलने वाली नाव ली और पोर्ट ब्लेयर पहुंचा। एफआईआर में कहा गया है कि पोल्याकोव ने एक लोकल वर्कशॉप में मोटर बोट ली, पेट्रोल खरीदा और 27 मार्च को एक रिसॉर्ट में चेक इन किया।

लुभाने के लिए नायरियल और कोक ली
पोल्याकोव ने कुर्मा डेर बीच पर पहुंचकर समुद्र की स्थिति का जायजा लिया और अपनी यात्रा की योजना तैयार की। 29 मार्च को पोल्याकोव ने लगभग 1 बजे कुर्मा डेरा बीच से अपनी नाव चलानी शुरू की जिसमें सेंटिनेलस के लिए नारियल और डाइट कोक के डिब्बे थे। अगले दिन वह सुबह 10 बजे तक नॉर्थ सेंटिनल द्वीप के उत्तरपूर्वी तट पर पहुंच गया।

अमेरिकी दूतावास को हिरासत की जानकारी दी
एफआईआर के मुताबिक पोल्याकोव ने दूरबीन से इलाके का सर्वे किया। इस दौरान कोई सेंटिनेलस आदिवासी नजर नहीं आया। वह लगभग पांच मिनट के लिए नाव से उतरा और किनारे पर नाव छोड़ी, रेत के सैंपल एकत्र किए और अपनी नाव पर लौटने से पहले वीडियो बनाई। पोल्याकोव एक घंटे तक किनारे पर रहा, वहां लोगों का ध्यान खींचने के लिए सीटी बजाता रहा। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दोपहर 1 बजे उसने वापसी की और शाम 7 बजे तक कुर्मा डेरा बीच पर पहुंच गया। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास और विदेश मंत्रालय को गिरफ़्तारी के बारे में सूचित कर दिया है।

अंडमान और निकोबार द्वीप प्रशासन ने सेंटिनली लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 2018 में एक अमेरिकी मिशनरी जॉन एलन चाऊ को वहां के एकांतप्रिय जनजातियों ने मार दिया था। जॉन एलन चाऊ आदिवासियों से मिलने की कोशिश कर रहे थे। सेंटिनली लोग अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर रहनी वाली निग्रिटो समुदाय के लोग हैं। ये आदिवासी समुदाय बाहरी दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं और अगर कोई इनसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उस पर अटैक कर देते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...