11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस मुख्‍यालय में एक बुजुर्ग की अचानक गिरकर मौत! राहुल-प्रियंका ने जताया...

कांग्रेस मुख्‍यालय में एक बुजुर्ग की अचानक गिरकर मौत! राहुल-प्रियंका ने जताया दुख, कौन हैं ये

Published on

नई दिल्‍ली

कांग्रेस मुख्यालय में एक बुजुर्ग शख्‍स की अचानक जमीन पर गिरने से मौत हो गई। पता चला है कि वह कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश थे। शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उनके पुत्र विपुल प्रकाश ने यह जानकारी दी। विपुल ने बताया, ‘मेरे पिता आज अपराह्न करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनका वहां पहुंचने के पहले ही निधन हो गया था।’ उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह 85 साल के हुए थे।

विपुल ने कहा, ‘मेरे पिता का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता था और पार्टी के प्रति उनका इतना लगाव था कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय जाते थे।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का समाचार दुखद है। देश के लिए सदा समर्पित, मेजर साहब का देहांत कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित एवं पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रहे मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मेजर वेद प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...