16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था मासूम, रास्ते में पटाखे...

दिल्ली में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था मासूम, रास्ते में पटाखे से चली गई एक आंख की रोशनी

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में नमाज पढ़कर घर लौट रहा 11 वर्षीय मासूम पटाखे की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह पैदल घर लौट रहा था तो रास्ते में किसी ने पटाखा फोड़ दिया। पटाखा फूटने के बाद बारूद मासूम की दाहिनी आंख में जा लगा। परिजन घायल बच्चे को लेकर एम्स पहुंचे। बच्चे की आंख का ऑपरेशन हुआ। हालांकि, डॉक्टर्स ने कहा कि बच्चे की आंख की रोशनी चली गई है। पूरी घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। शास्त्री पार्क पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शास्त्री पार्क इलाके की घटना
मासूम मोहम्मद अजमत शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। वह ब्रह्मपुरी के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। 15 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में साइकल रिपेयरिंग की दुकान के सामने किसी ने बड़ा पटाखा फोड़ दिया। पटाखे का कोई हिस्सा फूटकर अजमत की आंख में जा लगा। फुटेज में दिख रहा है कि पटाखा लगने के बाद अजमत आंख पर हाथ रखकर बिलबिलाता हुआ घर की ओर भागा। अजमत के पिता मसरूर खान का कहना है कि बेटे ने जब घर आकर घटना के बारे में बताया तो वह उसे तुरंत एम्स लेकर पहुंचे। जहां उसका ऑपरेशन हुआ।

लोग दिला रहे परिवार को आस
मसरूर ने बताया, डॉक्टर बोल चुके हैं कि अजमत की आंख की रोशनी वापस नहीं आएगी। मगर अन्य परिजन और जानकार उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि डॉक्टर तो कहते ही हैं कि रोशन नहीं आएगी, मगर जब अजमत की आंख से पट्टी हटेगी तो वह अपनी उस आंख से जरूर देख सकेगा। इसी आस में परिवार उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। वहीं, पांच दिन में पुलिस दो बार अजमत का बयान लेने पहुंची। मगर, वह पुलिस को बयान नहीं दे सका। इस कारण केस दर्ज होने में देरी हुई। फिलहाल पटाखा फोड़ने वाले का पता नहीं चल सका है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...