11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयमिशन गगनयान के लिए एक और उपलब्धि, इसरो ने क्रू एस्केप सिस्टम...

मिशन गगनयान के लिए एक और उपलब्धि, इसरो ने क्रू एस्केप सिस्टम का किया सफल परीक्षण

Published on

नई दिल्ली

महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान को लेकर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में इसरो को बुधवार बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इसरो (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (CES) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिशन के लिए अलग-अलग टेस्ट प्लान किए गए हैं। जिसमें इंटीग्रेटेड एअर ड्राप टेस्ट, पैड अबॉर्ट टेस्ट, टेस्ट व्हीकल मिशंस शामिल है।

इसरो ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण बुधवार किया। इस मिशन को HLVM3 अपने साथ लेकर उड़ान भरेगा। HLVM3,GSLVMK3 जैसा ही है। इसके ऊपरी भाग में इमरजेंसी क्रू एस्केप सिस्टम तैयार किया गया है। क्रू एस्केप सिस्टम के नीचे ऑर्बिटल मॉड्यूल होगा। इस ऑर्बिटल मॉड्यूल के दो भाग होंगे जिसमें ऊपरी भाग में क्रू मॉड्यूल और निचले भाग में सर्विस मॉड्यूल होगा। क्रू मॉड्यूल में तीन अंतरिक्ष यात्री होंगे।

इसरो ने डीआरडीओ की मदद के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष सूट तैयार किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने गगनयान मिशन के लिए मनुष्यों के अनुकूल अंतरिक्ष यान विकसित करने में डॉक्टरों की मदद ले रहा है। यह भारत का पहला मिशन है जिसमें इसरो का लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा तक ले जाना है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...