15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकोई भी आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा, होगा कड़ा एक्शन… तनाव...

कोई भी आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा, होगा कड़ा एक्शन… तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और सख्त करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के शीर्ष सूत्रों के हवाले से खबर है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसका जवाब उसी ताकत और तेजी से दिया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है।

भारत का नया रुख: आतंक को अब युद्ध माना जाएगा
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बीच भारत सरकार का यह फैसला आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को और मजबूत करता है। सरकार के सूत्रों ने कहा, “आतंकवाद अब सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ युद्ध है। इसका जवाब किसी भी जरूरी सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा।” यह ऐलान पाकिस्तान के लिए साफ चेतावनी है कि वह अपनी जमीन पर आतंकी नेटवर्क को खत्म करे, वरना भारत हर उस ठिकाने को मिटा देगा, जहां से भारत के खिलाफ साजिश रची जाती है।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नींद उड़ी
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान गई थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। भारत ने इसका जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6-7 मई की रात दिया, जब भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। बहावलपुर, मुरीदके, कोटली और मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के अड्डों पर सटीक हमले किए गए, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए। भारतीय सेना ने ड्रोन, मिसाइल और लोइटरिंग हथियारों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को दिखा दिया कि भारत अब चुप नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा, जो उन महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है, जिनके पति पहलगाम हमले में शहीद हुए। पीएम मोदी ने बिहार की एक रैली में वादा किया था कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा, और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने उनके इस वादे को सच साबित कर दिया।

पाकिस्तान की नापाक हरकतें
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिख रही है। उसने एलओसी पर सीजफायर तोड़ते हुए पुंछ और राजौरी में गोलीबारी शुरू की। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। बठिंडा में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि लाहौर और सियालकोट में भारत ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी। पाकिस्तान का दावा है कि भारत के हमलों में आम नागरिक मारे गए, लेकिन भारत ने साफ किया कि केवल आतंकी ठिकाने निशाने पर थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार देते हुए जवाबी हमले की धमकी दी, लेकिन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दो टूक कहा, “अगर सीमा पार से कोई आक्रमकता हुई, तो भारतीय सेना करारा जवाब देगी।”

दुनिया भारत के साथ, पाकिस्तान अकेला
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को संयुक्त राष्ट्र सहित कई देशों का समर्थन मिला है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति की अपील की, लेकिन भारत के रुख को जायज ठहराया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी पहलगाम हमले की निंदा की थी और आतंकियों को सजा देने की बात कही थी। वहीं, पाकिस्तान के दावों को कोई तवज्जो नहीं मिल रही, क्योंकि उसकी आतंकवाद को पनाह देने की नीति जगजाहिर है।

Latest articles

भेल के खंडहर क्वार्टर में शराब पार्टी कर रहे युवकों से फिल्मी स्टाइल में लूट, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित एक सुनसान खंडहर में शराब पार्टी करना दो...

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...