11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयLAC पर चीन को चुनौती देने को तैयार सेना, स्वदेशी हथियारों से...

LAC पर चीन को चुनौती देने को तैयार सेना, स्वदेशी हथियारों से बढ़ी ताकत

Published on

नई दिल्ली

भारत की सेना दिनो-दिन अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को कई स्वदेशी हथियार सौंप दिए हैं। इनमें एंटी-पर्सनेल लैंडमाइन ‘निपुण’, पैंगोंग त्सो में ऑपरेशन के लिए लैंडिंग अटैक क्राफ्ट, इन्फ्रैंट्री कॉम्बैट व्हीकल और कई अन्य दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले हथियार शामिल हैं।

सेना ने लैंडिंग क्राफ्ट की क्षमता का प्रदर्शन भी किया। इसे एलएसी के पास पैंगोंग त्सो में तैनात किया गया है। यह बोट 35 योद्धाओं को एक साथ ले जा सकती है और बहुत ही कम समय में लेक के किसी भी कोने में पहुं सकती है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चीन और भारत के बीच तनाव कायम है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ऐसे में भारत ने यहां बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों की तैनाती कर रखी है।

ये नए हथियार नागपुर की प्राइवेट कंपनी इकनॉमिक एक्सप्लोजिव लिमिटेड और भारत की अन्य रक्षा उत्पादन कंपनियों ने मिलकर बनाया है। वहीं एलएसी के आसपास चीन की सेना पर नजर रखने के लिए एक ड्रोन सिस्टम भी सेना को सौंपा गया है। ये सभी ड्रोन भारत में ही बनाए गए है।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा, पश्चिम का रेगिस्तान हो या लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थान, भारतीय सेना अब हर संकट का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने का हर प्रयास कर रही है औ इसका असर भविष्य में दिखायी देगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...