8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'सेना PoK लेने को तैयार बस आदेश का इंतजार', बोले उत्तरी कमान...

‘सेना PoK लेने को तैयार बस आदेश का इंतजार’, बोले उत्तरी कमान के प्रमुख

Published on

नई दिल्ली,

पाक अधिकृत कश्मीर पर कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया था. जोर देकर कहा गया था कि पीओके फिर अपने कब्जे में लिया जाएगा. अब रक्षा मंत्री के बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. उनकी तरफ से साफ कहा गया है कि सरकार का जो भी निर्देश रहेगा, उसका पालन किया जाएगा.

उत्तरी कमान के प्रमुख ने दिए बड़े संकेत
वे कहते हैं कि हम कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं, जैसा सरकार का निर्देश रहेगा, उसी हिसाब से काम किया जाएगा. उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को भी चेतावनी जारी की है. कहा गया है कि सीजफायर का अगर उल्लंघन किया जाएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि सीमा पर शांति बने रहे, लेकिन अगर पाकिस्तान कोई कदम उठाएगा तो उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा.

अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे पर गए थे. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में उसने (पाकिस्तान) जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर ‘अत्याचार’ कर रहा है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित-बाल्टिस्तान नहीं पहुंच जाते.

टारगेट किलिंग पर क्या बोले?
अब रक्षा मंत्री के उसी बयान पर उपेंद्र द्विवेदी ने ये बात कही है. इससे पहले भी समय-समय पर सेना की तरफ से हुंकार भरी गई है. कुछ दिन पहले चिनार कॉप्स ने भी इसी दिशा में एक बड़ा बयान दिया था. साफ कहा गया था कि सरकार के आदेश का इंतजार है, कार्रवाई तुरंत की जाएगी.

वैसे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि आतंकी इस समय बौखला गए हैं, इसी वजह से निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं. लेकिन उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा. लेफ्टिनेट जनरल ने इस बात पर भी जोर दिया कि घाटी में युवाओं को रेडिक्लाइज नहीं होने दिया जा सकता. उन्हें शिक्षित करना जरूरी है. उन्हें आतंक की राह पर जाने से रोकना होगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...