18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयथोड़ी देर में जेल से रिहा होंगे अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ जेल के...

थोड़ी देर में जेल से रिहा होंगे अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ जेल के बाहर पंजाब सीएम मान मौजूद

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जमानत का आदेश तिहाड़ जेल पहुंच चुका है। जेल में रिहाई से जुड़ी कागजी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि शाम 7.30 बजे तक केजरीवाल रिहा हो जाएंगे। इससे पहले इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। जिस तरह से बिना एफआईआर के दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया था, आज उनको अंतरिम जमानत मिलने से यह साफ हो गया है कि यह सत्य की जीत हुई है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने जो अभियान चलाया है, उसे और मजबूत बनाने के लिए केजरीवाल की रिहाई हो रही है।

पत्नी ने कहा- रिहाई लोकतंत्र की जीत
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि उनके पति की अंतरिम जमानत पर रिहाई होना ‘लोकतंत्र की जीत’ है। सुनीता केजरीवाल भी अरविंद की रिहाई के मौके पर तिहाड़ जेल पहुंचने वाली हैं। केजरीवाल की रिहाई पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से सत्य की जीत के साथ-साथ लोकतंत्र की जीत हुई है। इस फैसले से देश के संविधान की विजय हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक दी मंजूरी
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत का आदेश दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। इसके बाद वापस जेल जाना होगा। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को 21 दिन के लिए अंतरिम जमानत देने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। केजरीवाल की तरफ से 5 जून तक अंतरिम जमानत मांगी गई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...