9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयनौकरी मांगी और उतार दिए कपड़े, न्यूड वीडियो बनाया... दिल्ली पुलिस ने...

नौकरी मांगी और उतार दिए कपड़े, न्यूड वीडियो बनाया… दिल्ली पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़

Published on

नई दिल्ली

महिलाओं की मदद से लोगों को अपने जाल में फंसा पोर्न वीडियो बनाकर वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। ज्योति नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जामिया नगर निवासी आमिर इकबाल (52), सोनिया विहार निवासी मोहम्मद अशरफ (50) और लक्ष्मी नगर निवासी फिरोज (42) के तौर पर हुई है। इनसे वारदात में इस्तेमाल यूपी नंबर की एक गाड़ी भी बरामद की गई है। आमिर और अशरफ पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि यूपी के सहारनपुर निवासी मोहम्मद ताहा (45) ने शुक्रवार को एक शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह टिंबर कारोबारी हैं और दिल्ली आते-जाते रहते हैं। करीब 3-4 महीने पहले एक अनजान महिला की उनके पास कॉल आई, जो उनसे बिजनेस के सिलसिले में मिलना चाहती थी। इस दौरान वो एक बार बटला हाउस में महिला से मिले। महिला ने बताया कि वह विधवा है और और उसके 3 बच्चे हैं। महिला नौकरी मांगने लगी। महिला 28 अक्टूबर को कर्दमपुरी पहुंच गई, जहां कारोबारी रिश्तेदार के यहां थे। महिला ने अपनी भाभी बताकर एक अन्य महिला से बात भी कराई, जो अपना कपड़ा का कारोबार बता रही थी।

खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर की मारपीट
इसके बाद दोनों महिलाएं कारोबारी को अपने साथ लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क स्थित ऑफिस ले आईं। कारोबारी का आरोप है कि यहां दोनों महिलाओं ने कपड़े उतार दिए। तभी 6-7 लोग आ गए, जो खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर मारपीट करने लगे। उनका न्यूड विडियो भी बना लिया। उनकी जेब से 8-9 हजार रुपये और फोन ले लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गन पॉइंट पर 20 लाख रुपये की डिमांड की। रात को एक और आदमी आया, जिसने खुद को इंस्पेक्टर बताया। पीड़ित के अनुसार एक महिला के साथ उनका पोर्न वीडियो भी बना लिया। कैमरे पर रेप का कबूलनामा रिकॉर्ड किया गया और महिला से भी रेप होने की बात कहलवाई गई।

एक हफ्ते बाद की शिकायत
पीड़ित के अनुसार कैमरे के सामने उनसे 20 लाख रुपये उधार लेने और दो किस्तों में लौटाने की बात कहलवाई गई। देर रात 12:30 बजे तक प्रताड़ित करने के बाद पैसे देने का वादा करने के बाद छोड़ा गया। वह काफी घबरा गए थे। लगाता फोन आने के बाद शुक्रवार को परेशान होकर ज्योति नगर थाने में पहुंचकर आपबीती बताई। एसीपी ने काउंसिलिंग करने बाद कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद शनिवार सुबह तड़के 3 आरोपियों को दबोच लिया। बाकी की गिरफ्तारी के लिए रेड चल रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...