16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसंभल जाइए इस तारीख से फिर लौट रही है उत्तर भारत में...

संभल जाइए इस तारीख से फिर लौट रही है उत्तर भारत में शीतलहर, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में एक दो दिन से शीतलहर और कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 15-16 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर का दौर चालू होगा। आईएमडी साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तरपश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

15-16 जनवरी से लौटेगी शीतलहर
एक दो दिन से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शीतलहर का असर थोड़ा कम हुआ है वहीं कोहरा का असर भी कम है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा देखा जा रहा है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि हम देख रहे हैं कि उत्तर-पश्चिमी भारत में पक्षिमी विक्षोभ के चलते तापमान में वृद्धि देखी गई है। हमारा यह अनुमान है कि आगामी 15- 16 जनवरी से पिर शीतलहर का दौर चालू होगा।

दिल्ली में आज बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ दिनों के लिए शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रहेगी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...