18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीययूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आयुष विभाग में...

यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आयुष विभाग में गड़बड़ी की CBI जांच पर रोक

Published on

नई दिल्ली

इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है जिसमें 2019 में आयुष विभाग में अलग-अलग कोर्स में प्रवेश में कथित गड़बड़ी मामले की सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। इस मामले में यूपी के पूर्व आयुष मंत्री धरम सिंह सैनी, आयुष विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी और अन्य के खिलाफ करप्शन का आरोप लगाया गया है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील के दौरान दलील दी। इस पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है। नटराज ने हाई कोर्ट के फैसले की वैलिडिटी पर सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई थी लेकिन अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान कैसे सीबीआई जांच का आदेश कैसे जारी हो सकता है।

जब सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या राज्य सरकार की दलील सुनी गई। क्या राज्य सरकार को सीबीआई को जांच में शामिल करने से दूर जाना चाहिए। तब एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सीबीआई को सिर्फ विरले मामले में ही जांच के लिए कहा जा सकता है। मामला अग्रिम जमानत का था लेकिन इस दौरान हाई कोर्ट ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। लेकिन इस मामले में हाई कोर्ट को अपने शक्ति का इस्तेमाल नहीं करना था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...