8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयरूस, पुतिन और चीन को लेकर बोरिस जॉनसन ने कर दी तीन...

रूस, पुतिन और चीन को लेकर बोरिस जॉनसन ने कर दी तीन बड़ी भविष्यवाणियां

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन को लेकर तीन बड़ी भविष्यवाणियां की हैं। दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि उनकी पहली भविष्यवाणी यह है कि पुतिन यूक्रेन से जंग हारेंगे। जॉनसन ने कहा- “पुतिन यूक्रेन में युद्ध हार जाएंगे और वह इसी के लायक हैं।” जॉनसन ने कहा कि पुतिन ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसे कभी जीता नहीं जा सकता।

जॉनसन ने दूसरी भविष्यवाणी में कहा कि रूस का सैन्य उपकरणों का निर्यात बुरी तरह बिगड़ेगा। तीसरी भविष्यवाणी में उन्होंने कहा कि रूस कमजोर होगा और चीन मजबूत होगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हम खतरनाक समय में जी रहे हैं और निरंकुश शासकों के गैर जिम्मेदार और खतरनाक व्यवहार के खिलाफ ब्रिटेन और भारत को साथ आना होगा।

जॉनसन ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध पुतिन हारेगा लेकिन ये हमारी चिंता का विषय नहीं है कि वो कैसे अपनी हार मानेंगे। उन्होंने कहा कि आखिरकार पुतिन प्रोपेगंडा के उस्ताद हैं और अपने लोगों को वो काला को सफेद भी समझा सकते हैं। हारने के बाद भी पुतिन अपने लोगों से यह कह सकते हैं कि हमने जिस मकसद से यूक्रेन पर हमला किया था, वो हमने हासिल कर लिया है और हमारी जीत हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...