12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयबोतल महंगी, ऑफर भी खत्म... दिल्ली में ऐसा क्या हुआ गुरुग्राम में...

बोतल महंगी, ऑफर भी खत्म… दिल्ली में ऐसा क्या हुआ गुरुग्राम में महंगी हो गई शराब

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में लोकप्रिय ब्रांड्स की कमी होने के कारण गुरुग्राम में शराब 33% तक महंगी हो गई है। दरअसल, दिल्ली में पीने के शौकीन बोतल खरीदने के लिए गुरुग्राम का रुख कर रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि गुरुग्राम के रिटेलरों की चांदी हो गई। उन्होंने सारे ऑफर्स और डिस्काउंट बंद कर दिए और कीमतें बढ़ा दीं। वे इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। बीयर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में विवादित शराब नीति के चलते शॉर्टेज बताई जा रही है और कई बड़ी कंपनियों को सेल लाइसेंस भी नहीं मिले हैं।

गुरुग्राम में खास क्या है
गुरुग्राम वर्षों से शराब खरीदने के लिए एनसीआर का पसंदीदा शहर रहा है। यहां ऑफर में वेराइटी, डिस्काउंट के साथ रेट भी कम होते हैं। ऐसे में दिल्ली और नोएडा के लोग मिलेनियम सिटी की दुकानों से बोतलें खरीदकर अपनी अलमारियों में जमा कर लेते हैं।

हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में कीमतों में अंतर काफी कम रह गया। दिल्ली की शराब नीति पर भ्रम फैलता गया और त्योहारी सीजन के दौरान डिमांड आसमान छूने लगी। ऐसे में राजधानी की दुकानों से लोकप्रिय ब्रांड्स गायब हो गए। गुरुग्राम में इस समय दुकानदार पीने के शौकीनों से दो महीने पहले की तुलना में 33% से ज्यादा कीमतें वसूल रहे हैं।

1800 की शराब 2300 में
उदाहरण के लिए जैक डेनियल की एक बोतल पहले 1,800 रुपये में बिकती थी, अब 2,300 रुपये में बिक रही है। इसी तरह ब्लैक लेबल 1800 से 2200, जेम्सन 1200 से 1600 और ग्लेनलाइवेट 12 का रेट 2,900 से बढ़कर 3,400 हो गया है। इनमें से ज्यादातर ब्रांड्स राजधानी में उपलब्ध ही नहीं हैं। इसे पीने वाले ग्राहक गुरुग्राम जा रहे हैं। दिलचस्प यह है कि गुरुग्राम में शराब महंगी हुई फिर भी बिक्री बढ़ रही है।

बीयर भी महंगी
बीयर की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। उदाहरण के लिए, किंगफिशर प्रीमियम की 330ml की बोतल अब 90 रुपये से बढ़कर 120 रुपये में बिक रही है जबकि कोरोना 165 रुपये से बढ़कर 200 रुपये में बेची जा रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...