15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयथम चुकी थीं सांसें, भीड़ देखकर रुक गए डीसीपी, इस तरह बचा...

थम चुकी थीं सांसें, भीड़ देखकर रुक गए डीसीपी, इस तरह बचा ली जान

Published on

नई दिल्ली

आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने खड़े थे। उसी समय वहां से गुजर रहे डीसीपी ट्रैफिक (हेड क्वार्टर) शशांक जायसवाल भीड़ देखकर रुक गए। घायल को चेक किया तो उनकी सांस रुकी हुई थी। उन्होंने फौरन वहां मौजूद एक शख्स फैजान के साथ मिलकर नितिन त्यागी (45) को CPR देना शुरू किया।

डीसीपी के सीपीआर देने के करीब एक मिनट में ही शख्स ने अपना हाथ हिला दिया। बस फिर क्या था कुछ ही देर में वह शख्स अपने पैरों पर खड़े हो गए। हालांकि, उनके सिर और पैर पर काफी चोट लगी थी। इसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से कुछ देर बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

भीड़ जमा देखी और डीसीपी ने…
जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च की रात करीब 11 बजे डीसीपी जायसवाल एक पार्टी से घर लौट रहे थे। दिल्ली कैंट के पास नारायणा रोड पर उन्होंने भीड़ जमा देखी। वह वहां रुके तो देखा कि एक शख्स जमीन पर अचेत पड़ा है। सिर से खून बह रहा था।

एक मिनट के अंदर लौट आई सांस
डीसीपी ने पास जाकर चेक किया तो सांस नहीं आ रही थी। उन्होंने फौरन वहां खड़े फैजान के साथ मिलकर घायल को CPR देना शुरू कर दिया। जिससे करीब एक मिनट में ही नितिन की सांस वापस आ गई।

बाइक सवार ने मारी थी टक्कर
हादसे में घायल नितिन ने बताया कि वह पंजाबी बाग में रहते हैं। किसी बाइक वाले ने उन्हें हिट कर दिया था। जिसकी वजह से वह गिर गए थे। इसके बाद उन्हें होश नहीं था। होश आया तो दिल्ली पुलिस का एक डीसीपी और कुछ लोग उनके पास खड़े थे। नितिन ने डीसीपी का शुक्रिया अदा किया।

टैक्सी वाले ने नहीं की मदद
डीसीपी ने बताया नितिन के होश में आने के बाद वह उन्हें अस्पताल ले जाने और घर छोड़ने के लिए एक टैक्सी वाले को रोक रहे थे। मगर टैक्सी वाले ने डीसीपी के कहने के बावजूद मदद करने से मना कर दिया था। ऐसे में फैजान ने कहा कि वो घायल को इलाज के लिए ले जाने के बाद घर तक छोड़कर आएगा। रात में नितिन को घर छोड़ने के बाद फैजान ने डीसीपी को मैसेज कर सूचना दी कि नितिन सकुशल घर पहुंच गए हैं।

6 महीने में 3 बार बने फरिश्ता
बता दें कि जायसवाल पिछले करीब 6 महीने में तीसरी बार किसी के लिए फरिश्ता बने हैं। दरअसल, सितंबर 2024 में वह इसी तरह रास्ते में घायल पड़े बाइक सवार को अपनी कार से अस्पताल लेकर गए थे। जिससे उनकी जान बची। दिसंबर 2024 में आर्मी और एयरफोर्स में कार्यरत कपल की कार सड़क पर पलट गई थी। उन्हें रुककर समय रहते बाहर निकाला था। अब कल फिर सड़क पर अचेत पड़े शख्स को CPR दिया।

‘पहनें अच्छा हेलमेट, स्ट्रिप लगाएं’
जायसवाल ने कहा, जो भी बाइक आदि से चलते हैं। वह अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनें। साथ ही उसकी स्ट्रैप जरूर लगाएं। क्योंकि कल वाले हादसे में घायल हुए नितिन ने हेलमेट तो पहना था, लेकिन उसका स्ट्रैप नहीं लगाया था। जिस कारण जब वह गिरे तो हेलमेट उतर गया और उनके सिर पर चोट लग गई। वहीं उन्होंने हादसे के बाद तमाशा देखने वालों को भी सलाह दी कि ऐसा होने पर तमाशा ना देखें, बल्कि मदद के लिए आगे आएं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...