18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिन में तेज धूप और शाम होते ही बदला मौसम… दिल्ली के...

दिन में तेज धूप और शाम होते ही बदला मौसम… दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली:

चुभती-जलती गर्मी से परेशान दिल्लीवालों ने शुक्रवार शाम को राहत की सांस ली। तेज बारिश की बौछारों से पूरे दिल्ली का मौसम कूल-कूल हो गया। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।बारिश के चलते एनएच-9, कालिंदीकुंज, नोएडा सेक्टर-18 समेत एनसीआर के कई प्रमुख रास्तों पर जाम भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम करवट ले रहा है।

मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली-एनसीआर के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय बादल घने हो जाएंगे। हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आंधी तूफान के समय 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
20 अप्रैल को भी तापमान थोड़ा कम रहेगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 21 से 23 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में इजाफा होगा और गर्मी सताएगी। उधर आने वाले दो-तीन दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...