17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयसी वोटर सर्वे: तेलंगाना में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, मिजोरम में...

सी वोटर सर्वे: तेलंगाना में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज, मिजोरम में हंग असेंबली

Published on

हैदराबाद\नई दिल्ली

मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही सी-वोटर का पहला ओपिनियन पोल भी आ गया है। मिजोरम में इस बार त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत की संभावना नहीं है। मिजोरम में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है। मिजोरम में एमएमएफ 13-17 कांग्रेस 10-14 जेडपीएम को 9-13 और अन्य को 1-3 सीट पर जीत मिल सकती है। मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) एनडीए का पार्टनर है। इस बार सत्ता की चाबी जेडपीएम के पास होगी।

119 सीटों वाली तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति से सत्ता फिसल सकती है। कांग्रेस बड़ी ताकत बन सकती है और डेढ़ दशक बाद सत्ता के करीब पहुंच सकती है। उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। कांग्रेस को तेलंगाना में मुफ्त घोषणाओं का फायदा मिल सकता है। पार्टी राज्य में 48 से 60 सीटें कांग्रेस जीत सकती है। बीआरएस के पास 43 से 55 सीटें हो सकते ही। बीजेपी और अन्य के पास 5 से 11 सीट हो सकती है।

पिछले चुनाव में बीजेपी को महज एक सीट मिल सकती है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 3 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 13 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

मध्यप्रदेश को 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 23 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होंगे। वहां 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर है। सी वोटर सर्वे के अनुसार, मध्यप्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ में कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर आ सकती है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...