19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयपांचवीं जनरेशन का फाइटर जेट बनाने के प्रोजेक्ट को कैबिनेट कमिटी की...

पांचवीं जनरेशन का फाइटर जेट बनाने के प्रोजेक्ट को कैबिनेट कमिटी की मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को CCS ( कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) ने AMCA (एडवांस्ड मिडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट) के प्लान को मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये फाइटर जेट पांचवीं जनरेशन के होंगे। दरअसल टाइम के हिसाब से टेक्नॉलजी बदलती है और उसी हिसाब से उसे अलग अलग जनरेशन का एयरक्राफ्ट कहा जाता है।

1970-80 के बाद जो फाइटर एयरक्राफ्ट बने उन्हें फोर्थ जनरेशन का कहा गया। 2000 के शुरू में जो एयरक्राफ्ट बने वह पांचवीं जनरेशन के एयरक्राफ्ट हैं। अगर फोर्थ जनरेशन के एयरक्राफ्ट में कुछ नई टेक्नॉलजी डालकर उसे मॉडिफाई कर सकते हैं लेकिन तब वह 4.5 जनरेशन का कहलाएगा। वह पांचवीं (फिफ्थ) जनरेशन का नहीं होगा, क्योंकि उसका शुरूआती डिजाइन पहले की टेक्नॉलजी के हिसाब से बनाया गया है। अभी इंडियन एयरफोर्स के पास फोर्थ जनरेशन और 4.5 जनरेशन के एयरक्राफ्ट हैं।

रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली एजेंसी एरोनॉटिकल डिवेलपमेंट एजेंसी (एडीए) एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (AMCA) तैयार कर रही है। यह फाइटर जेट पांचवीं जनरेशन का फाइटर एयरक्राफ्ट है और स्वदेशी होगा। अब तक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ने पांचवीं जनरेशन के एयरक्राफ्ट बनाए हैं। एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट डबल इंजन का होगा। इसका डिजाइन ऐसा होगा कि दुश्मन की रडार को इसे पकड़ने में दिक्कत होगी। दुश्मन की रडार इसे पकड़ नहीं पाएगी या फिर जब यह दुश्मन के एकदम करीब पहुंचेगा तब उसकी रडार इसे पकड़ पाएगी। तब तक फाइटर एयरक्राफ्ट के पास दुश्मन को निशाना बनाने के लिए काफी वक्त मिल जाएगा।

इस फाइटर एयरक्राफ्ट का डिजाइन तैयार हो चुका है। प्रोजेक्ट के अप्रूवल का इंतजार था। अब जल्द ही इसके डिवेलपमेंट पर काम शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है। दो साल के भीतर यह बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है और यह पहली उड़ान उसके एक साल बाद भर सकेगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...