16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या किसी महिला पर भी रेप का आरोप लग सकता है? कानून...

क्या किसी महिला पर भी रेप का आरोप लग सकता है? कानून नहीं कहता लेकिन सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Published on

नई दिल्ली

IPC की धारा 375 के तहत सिर्फ एक पुरुष पर ही बलात्कार का आरोप लग सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा मामला आ गया है जहां पर महिला पर भी रेप का आरोप लगा है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या किसी महिला पर भी रेप का आरोप लग सकता है? इस पहलू पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है और इसी मुद्दे पर फैसला होगा।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला एक 62 साल की बुजुर्ग महिला से जुड़ा हुआ है। असल में उस महिला और उसी के बड़े बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप मारपीट से लेकर रेप तक के हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक बुजुर्ग महिला ने उस पर दबाव बनाया कि वो उसके छोटे बेटे से शादी कर ले। उसे एक कमरे में बंद भी कर दिया गया और उसकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर ब्लैकमेल किया गया।

अब ये सभी दावे शिकायतकर्ता के हैं, लेकिन जो बुजुर्ग महिला है, उन्होंने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि लड़की के घरवाले ही शादी खत्म करने का दबाव बना रहे थे। 11 लाख रुपये देने की बात भी हुई थी, लेकिन उस सब के बावजूद भी लड़की ने उन्हीं पर और उनके बेटे पर आरोप लगा दिए। इस समय ये मामला अदालत में चल रहा है, निचली कोर्ट से तो बुजुर्ग महिला को राहत नहीं मिली, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में इसी मामले की सुनवाई होने जा रही है। सवाल वही है कि क्या महिला पर रेप का आरोप लग सकता है या नहीं?

वैसे इसी साल फरवरी में इलाहाबाद कोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि महिला रेप नहीं कर सकती, लेकिन गैंगरेप जैसी वारदात में उसकी किसी भी तरह से मदद रहती है तो IPC के संशोधित प्रावधानों के तहत मुकदमा चल सकता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...