8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या ईवीएम 1500 वोट संभाल सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग...

क्या ईवीएम 1500 वोट संभाल सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Published on

नई दिल्ली,

पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 से बढ़ाकर 1500 किए जाने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है. कोर्ट ने आयोग से तीन हफ्ते में पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा. CJI संजीव खन्ना की बेंच ने चुनाव आयोग से यह बताने को कहा है कि एक ईवीएम से 1500 तक वोट किए जा सकते हैं. ऐसे में वो 1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्र की जरूरतों को कैसे पूरा करती है?

साथ ही यह भी बताने को कहा है कि यदि एक मशीन में प्रति घंटा केवल 45 वोट डाले जा सकते हैं तो वह सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के दौरान शत-प्रतिशत मतदान होने पर सभी 1500 वोटों को कैसे समायोजित कर सकती है? वहीं चुनाव आयोग की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट और पूर्व ASG मनिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में नोटिस जारी नहीं किया जाना चाहिए.

ये प्रति बूथ अधिकतम 1500 वोटर की सीमा वास्तव में 2019 से ही लागू है. तब से किसी ने शिकायत नहीं की. वास्तविकता ये है कि अगर सभी लोग दोपहर 3 बजे आने लगें तो क्या किया जा सकता है? जब आप सुबह जाते हैं तो कोई भीड़ नहीं होती. ईवीएम के खिलाफ पहले भी बहुत सारे आरोप लगाए जा चुके हैं और अभी भी लगाए ही जा रहे हैं.

जहां तक 10 से 11 घंटे में 1500 वोट डालने की बात है तो तय समय सीमा में जितने भी वोटर पोलिंग सेंटर की सीमा में दाखिल हो जाते हैं उनको वोट करने दिया जायेगा चाहे कितना भी समय लग जाए. कई बार तो आधी रात तक वोटिंग चलती रहती है. ये तो पोलिंग सेंटर में वोटिंग की समय सीमा के तक मतदाताओं की बूथ में उपस्थिति से तय होता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...