8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयसीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित, 94.54% छात्राएं , 91.25% छात्र पास

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित, 94.54% छात्राएं , 91.25% छात्र पास

Published on

नई दिल्ली ,

केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र डिज‍िलॉकर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं. जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है. इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है.

दो बजे आएगा दसवीं का रिजल्ट
सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित कर दिया जाएगा. वहीं स्कूलों से छात्रों को जानकारी मिल रही है कि रिजल्ट घोष‍ित हो चुका है.

यहां देखें पूरा रिजल्ट
CBSE 12th result 2022
CBSE 12th result 2022
CBSE 12th result 2022
CBSE 12th result 2022
CBSE 12th result 2022

बता दें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र लंबे समय से अन‍िश्च‍ितता की स्थ‍िति से जूझ रहे थे. परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा MCQ फॉर्मेट में हुई थी. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे. वहीं, टर्म 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और केस-आधारित प्रश्न पूछे गए थे. बोर्ड ने टर्म 1 के रिजल्‍ट में केवल छात्रों को पास, फेल या ऐसेंशियल रिपीट की जानकारी दी थी. वहीं परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट अब टर्म 2 रिजल्‍ट के साथ जारी हुए हैं.

CBSE Class 10th, 12th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें.
स्टेप 3: ‘ CBSE 12th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें.
स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी, अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें.

CBSE 12th Result 2022 Term 2: ये हैं ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट
cbse.gov.in
cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
digilocker.gov.in

CBSE 12th Result 2022: ऑफिश‍ियल वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
स्टेप 1 – सबसे पहले CBSE का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic पर जाएं.
स्टेप 2 – अब यहां आपको होम पेज पर CBSE 12th Result term 2 2022 दिखाई देगा. नतीजों के आने के बाद यह लिंक एक्टिव होगा.
स्टेप 3 – अब यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि लिख दें और फिर लॉग इन करें.
स्टेप 4- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...