10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयइंजन फेल होने पर भी चंद्रयान-3 करेगा सफल लैंडिंग, इसरो चीफ ने...

इंजन फेल होने पर भी चंद्रयान-3 करेगा सफल लैंडिंग, इसरो चीफ ने दी ये बड़ी खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने बताया कि अगर चंद्रयान-3 के सेंसर और दोनों इंजन काम करना बंद भी कर देंगे फिर भी विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम है। बशर्ते प्रोपल्शन सिस्टम अच्छी तरह से काम करे। एक कार्यक्रम में एस सोमनाथ ने कहा कि विक्रम लैंडर का पूरा डिज़ाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा।

17 अगस्त है खास दिन
17 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के 100 किलोमीटर के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। उसी दिन प्रोपल्शन मॉडल और लैंडर मॉडल एक दूसरे से अलग हो जाएगा। इसके बाद 18 से 20 अगस्त तक लैंडर मॉडल अपनी स्पीड कम करेगा और डी-ओर्बिटिंग करने का प्रयास करेगा। इसके बाद चंद्रयान-3 चांद के 100×30 किमी के ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। अगर चंद्रयान-3 इन सभी स्तर को पार करता है तो 23 अगस्त को शाम 5.45 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा।

23 अगस्त को चंद्रयान-3 करेगा सॉफ्ट लैंडिंग
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 धीरे-धीरे चांद की सतह के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। 17 अगस्त को लैंडर मॉडल और प्रोपल्शन मॉडल एक दूसरे से अलग होंगे। इसरो ने बताया कि 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का प्रयास करेगा। चंद्रयान-3 अपने साथ विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर गया है। इस मिशन में विक्रम लैंडर का महत्पूर्ण रोल है। विक्रम लैंडर ही रोवर को लेकर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लैंडिंग के बाद रोवर चांद के सतह पर पानी और रसायनों की खोज करेगा।

चांद के ऑर्बिट में पहुंचा चंद्रयान-3
इसरो ने 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 को चांद के ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। चंद्रयान-3 अब धीरे-धीरे चांद के ऑर्बिट में आगे बढ़ेगा। इसरो ने बताया कि 9, 14 और 16 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में आगे बढ़ेगा। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक और प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...