19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयIRCTC घोटाला केस में आज लालू परिवार सहित 16 पर हो सकते...

IRCTC घोटाला केस में आज लालू परिवार सहित 16 पर हो सकते हैं आरोप तय, जानिए पूरा मामला

Published on

पटना/ दिल्‍ली

लालू परिवार के लिए आज का दिन काफी महत्‍वपूर्ण होने वाला है। क्‍योंकि आज ही दिल्‍ली के राउज एवेन्‍यू कोर्ट में आईआरसीटीसी घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके ऊपर आरोप तय होने हैं। दिल्ली कोर्ट में बहस होगी जिसके बाद लालू राबड़ी और तेजस्वी यादव सहित 16 लोगों पर आरोप तय किए जाएंगे। बताते चलें यह बहस सीबीआई की उस याचिका पर की जाएगी जिसमें सीबीआई की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय करने के लिए लगाई थी। सीबीआई का कहना है कि उसके पास लालू परिवार के खिलाफ पर्याप्त सबूत है।

लालू परिवार की छह करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है अटैच
तेजस्‍वी यादव और लालू परिवार के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज उन पर आरोप तय होने हैं। माना जा रहा है यदि आईआरसीटीसी घोटाले में सभी आरोपियों पर आरोप तय हो गए तो डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताते चलें आईआरसीटीसी घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की है। सीबीआई ने इस मामले में बिहार के डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव को आरोपी बनाया है। उनके साथ 16 अन्‍य लोगों के भी नाम शामिल हैं। जिसमें लालू परिवार के अन्‍य सदस्‍य और करीबियों के नाम हैं।

यह है पूरा मामला
पिछली सुनवाई 7 अगस्‍त को हुई थी। इस दौरान दो आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे। बहस के दौरान सीबीआई जज गीतांजलि गोयल ने इस मामले की सुनवाई के लिए 16 अगस्‍त की तारीख तय की थी। जिस आज 16 अगस्‍त को सुनवाई होनी है। बताते चलें, यह मामला 2004 का है। उस वक्‍त लालू प्रसाद यादव यूपीए की सरकार में रेल मंत्री हुआ करते थे। सीबीआई की जांच के अनुसार लालू परिवार की ओर से आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होने वाले रेलवे के होटलों के संचालन और ठेके दिए जाने के एवज में लालू परिवार और उनके करीबियों ने जमीन अपने नाम करवाई है। इस मामले की जांच तेज करते हुए सीबीआई पिछले साल से लगातार छापे मारी कर रही है। सीबीआई की माने तो इस छापे में उनके हाथ कई दस्‍तावेज लगे हैं। जिसके आधार पर नौकरी और ठेके दिए जाने के बदले जमीन लिखाने की पुष्टि होती है। हालांकि तेजस्‍वी यादव लगातार इस बात से इंकार कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...