9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश से बेहाल दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ी, दर्ज किया गया सीजन का...

बारिश से बेहाल दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ी, दर्ज किया गया सीजन का सबसे ठंडा दिन

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर भारत को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है और कड़ाके की सर्दियों का दौर जारी है. पहाड़ों ने बर्फ की चादरें तान ली हैं और मैदानी इलाका, बेमौसम बरसात से तर हो रहा है, लिहाजा यहां ठिठुरन बढ़ गई है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से पारा गिर गया है और वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के बाद ठंड में और इज़ाफा होगा. इस बीच दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का पहला कड़ाके का सर्द दिन दर्ज किया गया. सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया.

कहां कितना रहा तापमान
सफदरजंग:
अधिकतम तापमान: 14.6 डिग्री सेल्सियस
24 घंटे में बदलाव: -9.5 डिग्री
सामान्य से अंतर: -5.8 डिग्री
पालम:
अधिकतम तापमान: 14.9 डिग्री सेल्सियस
24 घंटे में बदलाव: -6.9 डिग्री
सामान्य से अंतर: -5.5 डिग्री

तापमान में गिरावट
गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 3 डिग्री का अंतर रहा. पिछले 12 घंटों में सफदरजंग में करीब 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. दिल्ली में ठंड और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है. लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में कितनी बारिश?
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार सुबह से 2 से 3 सीएम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा बारिश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई. दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में सबसे ज्यादा बारिश 2.7 सेमी सुबह 8.30 बजे से 2.30 बजे के बीच हुई. इस बारिश ने नए साल के जश्न से पहले गलन और ठिठुरन वाली ठंड बढ़ा दी है.

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन मनाली ने एक बार फिर सर्दियों की चादर ओढ़ ली है क्योंकि ताजा बर्फबारी ने शहर के ऊपरी हिस्सों को ढक दिया है. लाहौल स्पीति और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई, जो 27 दिसंबर को शुरू हुई, जिससे सोलंग घाटी, रोहतांग दर्रा और अटल सुरंग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल नए साल के जश्न से ठीक पहले एक ‘विंटर वंडरलैंड’ में बदल गए.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...