15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयचेन्नई के नजदीक चीनी जासूसी जहाज ने लगाई गश्त, अलर्ट पर भारत,...

चेन्नई के नजदीक चीनी जासूसी जहाज ने लगाई गश्त, अलर्ट पर भारत, जानें कितना खतरनाक

Published on

बीजिंग

चीन के एक समुद्री जासूसी जहाज को हाल में चेन्नई के नजदीक देखा गया है। इस यान का नाम शी यान 6 है। यह जहाज पिछले एक महीने से हिंद महासागर में जासूसी अभियान को अंजाम दे रहा है। चीन का शी यान 6 पोत 12 अक्टूबर को चेन्नई से 270 समुद्री मील पूर्व में देखा गया था। जिस जगह पर चीनी जासूसी जहाज मौजूद था, वहां से भारतीय नौसेना के पूर्व कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम और अंडमान निकोबार में मौजूद तीनों सेनाओं के थिएटर कमांड की जासूसी करने में सक्षम था। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में होने के कारण भारतीय नौसेना ने चीन के इस जासूसी जहाज को नहीं खदेड़ा। चीन इस जासूसी जहाज के जरिए बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में गहराई और लवणता जैसे डेटा को इकट्ठा कर रहा है। इस डेटा को भविष्य में बंगाल की खाड़ी में चीनी पनडुब्बी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

चीन का शी यान 6 कितना शक्तिशाली
चीन का सरकारी मीडिया शी यान 6 जहाज को वैज्ञानिक अनुसंधान पोत कहता है, लेकिन यह एक जासूसी जहाज है। 60 लोगों के क्रू वाला यह पोत समुद्र विज्ञान, समुद्री भूविज्ञान और समुद्री पारिस्थितिकी प्रयोगों को अंजाम दे सकता है। चीन का यह सर्वेक्षण पोत समुद्र तल का मानचित्र तैयार करने, समुद्र के नीचे के पर्यावरण की रूपरेखा को समझने के लिए हाइड्रोलॉजिकल डेटा रिकॉर्ड करने, समुद्र के भीतर केबल से खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिसाइल फायरिंग के टेलीमेट्री डेटा रिकॉर्ड करने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। चीन हिंद महासाहर में अपने प्रयासों को वैज्ञानिक प्रयोग बताता है, हालांकि भारत और अमेरिका ने इस दावे को कभी स्वीकार नहीं किया है।

हिंद महासागर में भारत को घेर रहा चीन
चीन की कोशिश हिंद महासागर में भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। चीन पाकिस्तान के ग्वादर और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रहा है। चीनी जासूसी जहाज इन दोनों बंदरगाहों के जरिए भारत की रेकी कर रहे हैं। वहीं, चीन का तीसरा बंदरगाह बांग्लादेश में स्थित चटगांव है। चटगांव बंदरगाह का विकास चीनी कंपनी ने किया है। अब वही इस बंदरगाह को ऑपरेट भी कर रही है। विशेषज्ञ इन तीनों बंदरगाह को भारत को घेरने वाला ‘मौत का त्रिकोण’ भी कहते हैं। पिछले साल चीनी जासूसी जहाज युआन वांग 5 श्रीलंका के सबसे दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा पहुंचा था। इस जासूसी जहाज का उपयोग सैटेलाइट ट्रैकिंग, रॉकेट और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों की निगरानी के लिए किया जाता है।

चीनी जासूसी जहाजों को कौन ऑपरेट करता है
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का दावा है कि चीनी जासूसी जहाजों का संचालन चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स करती है। ये जहाज प्रत्यक्ष लक्ष्यों के अलावा समुद्र तल की स्थितियों का डेटा तैयार करते हैं। इनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल नौसैनिक टोही, विदेशी सैन्य सुविधाओं और आसपास के क्षेत्र में संचालित जहाजों की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए भी किया जाता है। भारत के प्रभाव क्षेत्र में चीनी सर्वेक्षण जहाज आम हो गए हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि चीनियों की विशेष रुचि नाइनटीईस्ट रिज में है, जो हिंद महासागर के तल पर एक मध्य महासागरीय पर्वतमाला है। यह कटक हिंद महासागर को पश्चिमी और पूर्वी हिंद महासागर में विभाजित करती है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...