18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयCISF ने टूरिस्ट बैग की ऐसी खाल उधेड़ी कि निकल आए 44...

CISF ने टूरिस्ट बैग की ऐसी खाल उधेड़ी कि निकल आए 44 लाख रुपये, चौंका देगा दिल्ली एयरपोर्ट का वीडियो

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की टीम ने 44 लाख की विदेशी करेंसी बरामद की है। लगेज के अंदर फॉल्स लेयर के जरिए इस करेंसी को छुपाकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। CISF के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब एक यात्री आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 डिपार्चर गेट पर पहुंचा, तो चेकिंग एरिया में उसके हैंडबैग में डाउटफुल इमेज एक्स रे मशीन में नजर आई।

इसके बाद वहां पर मौजूद सीआईएसएफ की टीम ने उस यात्री की अलग से जांच करनी शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक मशीन से जब अलग से जांच की और मौके पर कस्टम की टीम को भी बुला लिया गया। जब लगेज की बारीकी से जांच की गई तो उसमें से 53,200 यूएस डॉलर के अलावा दूसरी कंट्री की भी करेंसी बरामद हुई। इसकी कीमत भारतीय रुपयों में 44 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीआईएसएफ अफसर के अनुसार, बरामद किए गए विदेशी करेंसी के बारे में हवाई यात्री ने कोई भी वैलिड डॉक्युमेंट नहीं दिखाया और ना ही जांच में कोई सही जानकारी दी। ऐसे में हवाई यात्री को डिटेन किया गया और विदेशी करेंसी को जब्त करके कस्टम अफसर के हवाले कर दिया गया। अब आगे की पूरी छानबीन और जांच कस्टम की टीम करेगी। जिससे पूरे मामले का पता चल जाएगा कि ये विदेशी करेंसी कहां से लाई गई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...