15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कल बरसेंगे बादल, बढ़ जाएगी दिल्ली में कल बरसेंगे बादल,...

दिल्ली में कल बरसेंगे बादल, बढ़ जाएगी दिल्ली में कल बरसेंगे बादल, बढ़ जाएगी ठंड! अगले 24 घंटे के मौसम पर जानिए IMD का अलर्टठंड

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही मौसम के करवट लेने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में कल यानी 27 नवंबर को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति देखने को मिलेगी.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से 27 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 28 नवंबर के आस-पास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक अवसाद में बदल सकता है. वहीं, चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से गुजरात तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. ऐसे अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण गोवा, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कल (सोमंवार), 27 नवंबर को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अभी भी बहुत खराब कैटेगरी में है. हल्की बारिश के बाद इसमें सुधार होने की संभावना है.

यूपी के मौसम का क्या है हाल?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह-सुबह कोहरा की धुंध देखने को मिलेगी. हालांकि, इसके बाद आसमान साफ नजर आएगा. लखनऊ में अगले 2 दिन तक धूप खिलने और आसमान में साफ रहने की संभावना है. वहीं, तापमान में भी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...