17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के इन आठ शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की...

दिल्ली के इन आठ शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देंगे CM केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे दिल्ली के उन आठ परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता देने वाले हैं जिनके परिवार में जवान शहीद हुए हैं. इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ इस तरह की सहायता की है. उसी कड़ी में फिर सरकार की तरफ से ये पेशकश हुई है. खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने एक विस्तृत बयान जारी किया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देखते हैं कि कैसे सेना के जवान, पुलिस के जवान, होम गार्ड, सिविल डिफ़ेंस, हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते हैं. ऐसे लोगों की जान की क़ीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन हम उनके परिजनों की सहायता कर सकते हैं. हमारी सरकार ऐसे शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ की सहायता राशि देती है. आज भी मैं ऐसे ही आठ शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा कर रहा हूं. अब जिन शहीद परिवारों को ये सहायता राशि दी जा रही है, उनकी लिस्ट भी सामने आई है.

अब जिन शहीद के परिवारों को सम्मान दिया जा रहा है, उन सभी की अपनी एक कहानी है. नांग्लोई के दिनेश कुमार CRPF के कोबरा बटालियन में थे. 2013 में वे IED ब्लास्ट में घायल हो गए थे, 2017 में उनका निधन हो गया था. इसी तरह द्वारका के कैप्टन जयंत जोशी सेना में को-पायलट थे, पठानकोट में उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें वे शहीद हो गए. दिल्ली पुलिस के ASI रहे महावीर जी की ट्रैफ़िक ड्यूटी के दौरान एक गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी. इसके अलावा दिल्ली पुलिस में रहे रोहिणी के राधेश्याम, ट्रैफ़िक ड्यूटी में थे, उनकी एक गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी. इन्हीं घटनाओं का जिक्र करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा है कि इन आठों शहीदों को हम नमन करते हैं, भगवान इनकी आत्मा को शांति दे. हम इनके परिजनों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...