15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएम के परिवार को किया गया नजरबंद... केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद...

सीएम के परिवार को किया गया नजरबंद… केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप विधायक दुर्गेश पाठक का आरोप

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रात को ही उन्हें ईडी ऑफिस लाया गया और आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच लगातार आप नेता बीजेपी और ईडी पर निशाना साध रहे हैं।

सीएम के परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्षद केजरीवाल के परिवार से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचे।आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम यहां मुख्यमंत्री के परिवार से मिलने आए हैं। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। किसी को नहीं पता कि वे किस हालत में हैं। वहीं सीएम के घर के बाहर पहुंची दिल्ली के मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलने आए हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन हमें अंदर नहीं जाने दे रहा है। इस तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं की जा सकती और हमें अपनी आवाज उठाने से रोका नहीं जा सकता। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।

सीएम केजरीवाल के घर के बाहर आप नेताओं का लगा जमावड़ा
केजरीवाल के आवास के बाहर मौजूद लोगों में जरनैल सिंह और राज कुमार आनंद समेत आप विधायक और दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय भी शामिल थीं। आप नेताओं ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘नजरबंदी खत्म करो’ के नारे लगाए। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश किया और 10 दिन की उनकी हिरासत का अनुरोध किया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...