15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय राउत की यहूदी समुदाय विरोधी टिप्पणी पर विवाद, इजरायली दूतावास ने...

संजय राउत की यहूदी समुदाय विरोधी टिप्पणी पर विवाद, इजरायली दूतावास ने जताई आपत्ति

Published on

नई दिल्ली,

यहूदियों और हिटलर पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के ट्वीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. नई दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास ने यहूदी समुदाय के खिलाफ नरसंहार को उचित ठहराने वाली टिप्पणियों के लिए संजय राउत के खिलाफ विदेश मंत्रालय को कड़े शब्दों में एक वर्बल नोट और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा है.

बता दें कि संजय राउत ने एक ट्वीट किया था. इसमें लिखा गया था कि हिटलर यहूदी समुदाय से इतनी नफरत क्यों करता था. ये अब समझ आ रहा है. संजय राउत ने ये ट्वीट उस ट्वीट को टैग करते हुए किया था, जिसमें अल-शिफा अस्पताल में नवजात बच्चों की हालत को बयां किया गया था.

संजय राउत के इस बयान पर इजरायली दूतावास ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. लिहाजा विदेश मंत्रालय को एक वॉइस नोट भेजा है. इसके साथ ही ओम बिरला को भी एक चिट्ठी भेजी गई है.

बता दें कि पिछले महीने की 7 अक्टूबर से इजरायल और हमास जंग लड़ रहे हैं. इसमें 11 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी पर जमकर तबाही मचाई है. युद्ध के दौरान अल शिफा अस्पताल पर भी मिसाइलें दागी गई थीं. अस्पताल के हालातों को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

इसमें कहा गया था कि अल-शिफा में बच्चों को जिस इन्क्यूबेटर में रखा गया था, उसकी बिजली इजरायल ने काट दी थी. साथ ही हथियारबंद सेना ने अस्पताल की चारों तरफ घेराबंदी की है. वहीं इजरायल की ओर से कहा गया था कि हमास के आतंकी अस्पताल की आड़ में हमले कर रहे हैं. इसके नीचे सुरंग बना रखी है. वहां हथियारों का जखीरा जमा किया गया है.

इसके अलावा गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने जब घरों पर छापेमारी की, तो वहां बच्चों के बेड के नीचे से रॉकेट और घरों से मिसाइलें मिली थीं. इसके बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने कई इलाकों में रेड की थी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...