16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में डरा रहा कोरोना, संक्रमण दर करीब 18 फीसदी पहुंची, एक्टिव...

दिल्ली में डरा रहा कोरोना, संक्रमण दर करीब 18 फीसदी पहुंची, एक्टिव केस 8200 पार

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2146 नए केस सामने आए. संक्रमण दर भी बढ़कर करीब 18 फीसदी पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक्टिव केस बढ़कर 8205 हो गया है. दिल्ली में मामले बढ़ने के पीछे ओमिक्रोन का नया सब वेरिएन्ट बताया जा रहा है. दिल्ली के LNJP अस्पताल की स्टडी में इसका खुलासा हुआ है. ताज़ा स्टडी में कोरोना का ओमिक्रोन का नया सब वेरिएन्ट पाया गया है. LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार ने जानकारी दी.

स्टडी में ओमिक्रोन का सब-वेरिएन्ट (BA,2.75) सामने आया है. नए वेरिएन्ट का ट्रांसमिशन रेट भी ज़्यादा है. बता दें कि ज़िनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजें गए 90 सैंपल पर स्टडी की गयी. नया वेरिएन्ट तेज़ी से फ़ैलने की क्षमता रखता है. डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि यह शरीर में पहले से बनी एंटी-बॉडी और वैक्सीन ले चुके लोगों पर भी अटैक करता है. मास्क न पहनने, वैक्सीन न लगवाने के अलावा, दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मामलों की एक वजह नया सब वेरिएन्ट भी है.

गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते से दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. हर रोज दो हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. य़े आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है क्योंकि कोरोना टेस्ट कम किए जा रहे हैं. बढ़ते मामलों पर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति स्थिर है लेकिन जो लोग पहले से दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें ज्यादा खतरा हो सकता है.

दिल्ली में मंगलवार को कोविड -19 से सात लोगों की मौत हो गई. जबकि पॉजिटिविटी रेट 15.41 फीसदी रहा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को कुल 2495 लोग पॉजिटिव पाए गए. ताजा संक्रमण और मृत्यु दर बढ़ने के बाद के साथ दिल्ली का केसलोड बढ़कर 19,73,394 हो गया. मंगलवार को राजधानी में कुल 16187 सैंपल की जांच की गई. दिल्ली में सोमवार को 1,372 मामले सामने आए और छह मौतें दर्ज की गईं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...