11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना,12वें दिन भी 2000 से...

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना,12वें दिन भी 2000 से ज्यादा केस

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,162 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 12.64 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पांच और लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार बारहवां दिन है, जब दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को दर्ज किए गए ताजा मामले कोविड के 17,106 टेस्ट में से सामने आए। ताजा संक्रमण और मृत्यु के साथ, दिल्ली में अब तक कुल 19,84,595 मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या 26,381 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में फिलहाल 8,430 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 5,734 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा यहां 326 कंटेनमेंट जोन हैं।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 2,031 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 12.34 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वहीं, शुक्रवार को संक्रमण के 2,136 मामले सामने आए थे और महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जो कि पिछले छह महीने के दौरान प्रतिदिन होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा थी। इससे पहले 13 फरवरी को कोविड से 12 मरीजों की मौत हुई थी।

पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि हालांकि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनमें से ज्यादातर प्रकृति में हल्के थे। पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बावजूद दिल्ली सरकार दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा तैयार किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को लागू नहीं कर रही है क्योंकि अस्पताल में भर्ती दर कम है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...