11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर ने डराया, 19.20% हुआ पॉजिटिविटी रेट

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर ने डराया, 19.20% हुआ पॉजिटिविटी रेट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती संक्रमण दर ने अब लोगों को डराना शुरू कर दिया है. राजधानी में अब पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.20% हो गया है.मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 917 नए केस सामने आए. संक्रमण की वजह से 3 लोगों ने दम तोड़ा. जिसके बाद एक्टिव केस 6867 हो गए. वहीं, पिछले 24 घंटों में 1566 मरीज रिकवर भी हुए.

इससे पहले 9 अगस्त को यहां संक्रमण दर 17 फीसदी के भी ऊपर निकल गई थी. तब कोरोना के आंकड़ों में पॉजिटिविटी रेट 17.85 फीसदी दर्ज किया गया था. तब पिछले 12 दिनों में संक्रमण दर तीगुनी हो गई थी. इससे पहले 28 जुलाई को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 6.56 फीसदी था.

दिल्ली देश के सबसे संक्रमित राज्यों में एक बना हुआ है. यहां सोमवार को 24 घंटे में 1227 नए केस सामने आए थे. दिल्ली में बीते दिन 24 घंटे में 8 लोगों ने अपनी जान कोरोना से गंवाई थी. सोमवार को 2130 लोग कोरोना से ठीक हुए थे.देशभर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,813 नए केस सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान 15,040 लोग ठीक हुए हैं. भारत में अब 1,11,252 एक्टिव केस हैं. देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 4.15% है.

किस राज्य में कितने केस?
दिल्ली में कोरोना के 1227 नए केस सामने आए हैं. जबकि महाराष्ट्र में 1189 केस मिले हैं. वहीं, केरल में 758, कर्नाटक में 1206, तमिलनाडु में 703, आंध्र प्रदेश में 57, उत्तर प्रदेश में 671, पश्चिम बंगाल में 270, ओडिशा में 381, राजस्थान में 401 केस, गुजरात में 290, छत्तीसगढ़ में 48, मध्यप्रदेश में 110, हरियाणा में 709, बिहार में 105 केस, तेलंगाना में 265, पंजाब में 184, असम में 42, जम्मू कश्मीर में 273, उत्तराखंड में 68, झारखंड में 20, हिमाचल में 59, गोवा में 52, मिजोरम में 128, पुडुचेरी में 517, मणिपुर में 11, त्रिपुरा में 6, छत्तीसगढ़ में 55, मेघालय में 13, अरुणाचल में 2, सिक्किम में 14, नगालैंड में 1 और लद्दाख में 8 नए केस मिले हैं.

दिल्ली में क्यों बढ़ रहे केस?
दिल्ली में ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट के केस मिले हैं. इतना ही नहीं हाल ही में एक स्टडी में सामने आया है कि राजधानी में BA 2.75 के भी केस मिले हैं. यह काफी तेजी से संक्रमण फैलाते हैं. BA.5 ओमिक्रॉन के किसी भी वैरिएंट से सबसे ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है. हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया था कि BA.5 दूसरे वेरिएंट्स की तुलना में आसानी से फैलता है. इतना ही नहीं यह हर जगह फैला हुआ है, किसी को भी संक्रमित कर सकता है, चाहें आप वैक्सीन लगवा चुके हों, बूस्टर शॉट ले चुके हों या कोरोना संक्रमित हो चुके हों.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...