10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयजिस मां पर बेटी को वेश्यावृत्ति में ढकेलने का आरोप, उसी को...

जिस मां पर बेटी को वेश्यावृत्ति में ढकेलने का आरोप, उसी को दे दी कस्टडी…कोर्ट बोला- ट्रेनिंग लीजिए

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की एक अदालत ने चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी (CWC) को बुरी तरह लताड़ लगाई है। कोर्ट ने कहा कि CWC के सदस्यों को प्रॉपर ट्रेनिंग की डरूरत है ताकि बच्चे का देखभाल और प्रोटेक्शन सुनिश्चित हो सके। दरअसल, एक महिला पर अपनी ही 16 साल की नाबालिग बेटी को वेश्यावृत्ति में ढकेलने का आरोप था। लेकिन चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी ने बच्ची की कस्टडी आरोपी मां को ही दे दी थी।

जज ने कहा, ‘मेरा पक्का मानना है कि सीडब्लूसी अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही है। मेरी राय में सीडब्लूसी के सभी सदस्यों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जानी चाहिए ताकि बच्चे का देखभाल और प्रोटेक्शन सुनिश्चित हो सके। किसी बच्चे को इस तरह अनजान और असुरक्षित माहौल में नहीं छोड़ा जा सकता।’

कोर्ट ने होम सेक्रटरी को इस मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट (एक्शन टेकेन रिपोर्ट) फाइल करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, लड़की की शिकायत पर उसकी मां और एक अन्य शख्स के खिलाफ पिछले साल आईपीसी की धारा 354, 323 और 366 A के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी ने कोर्ट को ये जानकारी दी कि उसने 7 अक्टूबर 2021 को पीड़ित को उसकी बड़ी बहन के हवाले कर दिया है। हालांकि, 15 फरवरी 2022 को बड़ी बहन और मां ने उसे उचित देखभाल और प्रोटेक्शन देने में असमर्थता का इजहार किया। जिसके बाद कमिटी ने बच्ची को निर्मल छाया कॉम्पलेक्स में भेज दिया। उसके बाद इसी साल 22 मार्च को सीडब्लूसी ने बच्ची की कस्टडी उसकी मां को दे दी।

कोर्ट ने कहा कि कमिटी इस बात को समझने में नाकाम रही कि पीड़ित को आज अगर देखभाल और प्रोटेक्शन की जरूरत है तो इसकी वजह यह है कि उसकी मां/आरोपी ने उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया था। अब बच्ची की कस्टडी मां को देने का मतलब है कि बच्ची को फिर से ठीक उसी स्थिति में छोड़ना, जहां से वह बचाई गई थी। कोर्ट ने कहा कि अगर 15 फरवरी को मां और बड़ी बहन को उसकी देखभाल बोझ लगने लगी तो 22 मार्च को ऐसा क्या हो गया जो मां उसकी उचित देखभाल में सक्षम हो गई।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...