9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयएम्स के कंप्यूटर सिस्टम पर फिर हुआ साइबर हमला, मालवेयर की मदद...

एम्स के कंप्यूटर सिस्टम पर फिर हुआ साइबर हमला, मालवेयर की मदद से सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कंप्यूटर प्रणाली में मंगलवार को वायरस हमले का पता लगाया गया। हालांकि खबर लगते ही इसे संस्थान में स्थापित साइबर सुरक्षा प्रणाली ने निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एम्स ने एक बयान में कहा, ‘आज अपराह्न दो बजकर करीब 50 मिनट पर संस्थान में तैनात साइबर सुरक्षा टीम ने वायरस हमले का पता लगाया। सेंध लगाने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया और खतरे को निष्क्रिय कर दिया गया। अस्पताल की ई-सेवा पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य तरीके से काम कर रही है।

अस्पताल पर साइबर हमले की अफवाह फैलने पर इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर स्थिति स्पष्ट की और कहा कि एम्स की प्रणाली में कोई सेंध नहीं लगी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एम्स का ई-अस्पताल आतंरिक ऐप है और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। किसी ने इस पोर्टल में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन एम्स की सुरक्षा प्रणाली की सतर्कता से यह नाकाम कोशिश रही। उसी व्यक्ति ने संभवत: त्रुटि संदेश का स्क्रीनशॉट लिया है और उसे प्रसारित किया है।’ उन्होंने कहा, ‘साइबर हमले या सेंध की कोई घटना नहीं हुई है। त्रुटि संदेश को भी ठीक कर लिया गया है।’ गौरतलब है कि देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पर पिछले साल भी साइबर हमला किया गया था जिसकी वजह से उसका सर्वर कई दिनों तक प्रभावित रहा था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...