8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयचक्रवात अलर्ट : बिपरजोय की प्रचंड रफ्तार, भीषण तूफान में बदलेगा... मॉनसून...

चक्रवात अलर्ट : बिपरजोय की प्रचंड रफ्तार, भीषण तूफान में बदलेगा… मॉनसून पर IMD का अपडेट

Published on

अरब सागर में बने एक चक्रवाती तूफान ‘बिपरजोय’ ने मौसम विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है। अगले 24 घंटों के भीतर इसके बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे इसकी लोकेशन गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर दूर थी। इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। IMD ने कहा कि ईस्‍ट-सेंट्रल अरब सागर और आसपास के इलाकों में 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात बिपरजोय के चलते, बुधवार शाम तक हवाओं की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। उत्तरी केरल-कर्नाटक-गोवा के तटों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

मॉनसून पर कैसा असर डालेगा चक्रवात बिपरजोय
मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात बिपरजोय के बनने और इसके संभावित रूट से केरल में मॉनसून की आमद पर असर हो सकता है। मॉनसून पहुंचने में दो-तीन की देरी हो सकती है। उत्तरी हिंद महासागर में तीन हफ्तों के भीतर यह दूसरा साइक्लोन बना है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन ‘मोका’ बना था जिसने बांग्लादेश और म्यांमार में कहर बरपाया।

दिल्‍ली में आगे मौसम का हाल जानिए
दिल्‍ली-एनसीआर में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं। गुरुवार से धूप परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 9 जून से दिन के वक्त तेज और गर्म हवाएं चलेंगी। लू की स्थितियां बनने के आसार हैं। हालांकि, अभी तक IMD ने ऐसी कोई चेतावनी नहीं जारी की है। 12 जून तक मैक्‍स तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...