10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल में चक्रवाती तूफान की आहट, इन राज्यों में भारी बारिश का...

बंगाल में चक्रवाती तूफान की आहट, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर भारत के राज्यों में जहां गिरते तापमान के साथ ठंड बढ़ने लगी है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने दक्षिण के राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD की मानें तो दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव तेज हो गया है, जिसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है.

बता दें, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई. इस चक्रवात से देश के पूर्व तटीय हिस्से के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के महानिदेशक ने एनसीएमसी को मौसम के मौजूदा हाल के बारे में जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान के पश्चिम-उत्तर/पश्चिम की ओर बढ़ने और शाम तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनाने की संभावना है. शाम के बाद उसके पश्चिम-उत्तर/पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और ज्यादा मजबूत होने के साथ ही बुधवार को चक्रवाती तूफान का रूप लेने तथा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है. जो 8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तक पहुंच सकता है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो 8 दिसंबर को तमिलनाडु में और 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहने की संभावना है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...