9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान से बैठे-बैठे भारत में गैंग चला रहा दाऊद, NIA की चार्जशीट...

पाकिस्तान से बैठे-बैठे भारत में गैंग चला रहा दाऊद, NIA की चार्जशीट में पांच लोगों के नाम

Published on

मुंबई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को भगोड़े माफिया दाऊद इब्राहिम, उसके करीबी छोटा शकील समेत पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। एनआईए ने डी-कंपनी द्वारा संचालित वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क और संगठित अपराध सिंडिकेट से संबंधित एक मामले में ये कार्रवाई की। चार्जशीट में नामजद अन्य तीन आरोपी मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, आरिफ अबुबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान और शब्बीर अबुबकर शेख उर्फ शब्बीर हैं।

भारत में डी-कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित मामला एनआईए द्वारा 3 फरवरी, 2022 को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 17, 18, 20 और 21 और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। एनआईए ने शनिवार को कहा कि जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने विभिन्न प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देकर गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी। आरोपी आतंकी गिरोह डी कंपनी और एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य हैं।

दाऊद और उसके सहयोगियों हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख, छोटा शकील, जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक उर्फ टाइगर मेमन पर आपराधिक गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। इनमें तस्करी, नार्को-आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग, नकली भारतीय करेंसी का प्रचलन शामिल है। इसके साथ ही इन आरोपियों पर आतंकी फंड जुटाने और लश्कर, जैश-ए-मुहम्मद और अल कायदा सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ सक्रिय सहयोग में काम करने के लिए अनधिकृत कब्जे या प्रमुख संपत्ति का अधिग्रहण के भी आरोप हैं।

एनआईए के सूत्रों ने कहा कि इसकी जांच से पता चला है कि मामले में गिरफ्तार आरोपी डी-कंपनी की अवैध गतिविधियों में लिप्त थे और मुंबई में आतंकी फंडिंग कर रहे थे। मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में दायर चार्जशीट के अनुसार, डी-कंपनी ने मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश को आगे बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में धन जुटाया और जबरन वसूली की। एनआईए ने कहा कि जुटाया गया धन डी-कंपनी के लिए या टेरर फंडिंग के लिए था। इसके अलावा एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को हवाला चैनलों के माध्यम से भारी मात्रा में धन प्राप्त हुआ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...