19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयहाईवे पर महिला को छूकर गुजरी मौत! अचानक रिवर्स आई ट्रक ने...

हाईवे पर महिला को छूकर गुजरी मौत! अचानक रिवर्स आई ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

Published on

आए दिन सोशल मीडिया पर चौंका देने वाले सड़क हादसे सामने आते हैं, जो वाकई में इतने खौफनाक होते हैं कि इन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई बार हम खुद तो सड़क पर पूरी सावधानी से गाड़ी चला रहे होते हैं, लेकिन किसी और की गलती का खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है।

ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रक के पीछे-पीछे स्कूटी चला रही होती है। लेकिन तभी अचानक ट्रक बेकाबू हो जाता है और पीछे की ओर तेजी से आकर महिला की स्कूटी को रौंद देता है। ये दिल दहला देने वाली घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे जिसने भी देखा, वो दहल उठा।

बेकाबू ट्रक ने कुचली स्कूटी
वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला हाइवे पर स्कूटी चला रही होती है। उसके आगे एक ट्रक जा रहा होता है, लेकिन जैसे ही महिला ट्रक के करीब पहुंचती है, ट्रक अचानक रुक जाता है। ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठता है और ट्रक उल्टी दिशा में चलने लगता है।

महिला पीछे हटने की कोशिश कर ही रही होती है कि इतने में ट्रक उसकी स्कूटी से टकराता है और उसे रौंदते हुए आगे बढ़ जाता है फिर एक पेड़ से जा टकराता है। इस हादसे में महिला नीचे गिर जाती है, लेकिन सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आती और वो उठकर खड़ी हो जाती है।

इतने में वहां पर धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होने लगते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इतने भयानक हादसे के बाद भी ट्रक ड्राइवर को महिला की चिंता कम और अपनी गाड़ी की चिंता ज्यादा होती है। वो महिला की हालत देखने के बजाय ट्रक के डैमेज की जांच करता है।

ब्रेक फेल या ट्रक ड्राइवर की लापरवाही?
इस घटना का वीडियो @ManobalaV नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को करीब 1 करोड़ बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस सड़क हादसे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘ड्राइवर को जरा सी भी शर्म नहीं है। उसे महिला की जान से ज्यादा अपने ट्रक की चिंता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या ड्राइवर का ब्रेक फेल हो गया था या ये उसकी लापरवाही थी?’ तीसरे ने लिखा, ‘स्कूटी सवार महिला बाल-बाल बच गई।’

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...