10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय53वें जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ, माता-पिता का लिया आशीर्वाद

53वें जस्टिस सूर्यकांत ने ली शपथ, माता-पिता का लिया आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली।
जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। वह सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ के बाद सीजेआई बी.आर. गवई की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ लेने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने अपने माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। समारोह में उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों सहित कई देशों के मुख्य न्यायाधीश भी उपस्थित थे। समारोह के बाद सीजेआई सूर्यकांत ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह पूर्व सीजेआई गवई से भी गले मिले।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

15 महीने का कार्यकाल जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा। वह 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। कैसे बने अगले CJI निर्वतमान सीजेआई बी.आर. गवई ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत जस्टिस सूर्यकांत का नाम आगे बढ़ाया था। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी, जिसके बाद वह देश के 53वें CJI बने।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...