8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रतिनिधि यूनियन एआईबीईयू ने श्रम एवं रोजगार शिखर सम्मेलन–2025 में किया  प्रतिनिधित्व

प्रतिनिधि यूनियन एआईबीईयू ने श्रम एवं रोजगार शिखर सम्मेलन–2025 में किया  प्रतिनिधित्व

Published on

नई दिल्ली |
देश के अग्रणी 16 राष्ट्रीय श्रम संगठनों द्वारा आयोजित श्रम एवं रोजगार शिखर सम्मेलन–2025 का सफल एवं गरिमामय आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन का आयोजन नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन  द्वारा  (कंसेंट) के बैनर तले किया गया, जिसमें डॉ. दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष,  एवं संयोजक  की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन विराट जायसवाल द्वारा किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में  डॉ. मनसुख मांडवीय ,  केंद्रीय मंत्री – श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल, भारत सरकार की  मौजूद रहे। श्रम एवं रोजगार से जुड़े इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में देश में लागू किए गए चार नए श्रम कानूनों पर विस्तार से विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान श्रमिकों के हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, रोजगार की स्थिरता, नियुक्ति पत्र की अनिवार्यता सहित श्रम सुधारों के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं की सराहना की गई।

इस शिखर सम्मेलन में भोपाल बी एच ई एल की प्रतिनिधि यूनियन एआईबीईयू  संबद्ध निफ्टू की ओर से मध्यप्रदेश निफ्टू के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी , निफ्टू के प्रदेश उपाध्यक्ष  आशीष सोनी , निफ्टू के राष्ट्रीय सचिव  विशाल वाणी , ऐबू के अध्यक्ष  सतेंद्र कुमार  एवं कार्यालय मंत्री  योगेश देवस्कर  ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त बीएचईएल कॉर्पोरेट, नई दिल्ली से कार्यकारी अध्यक्ष  बलवंत सिंह रावत,  दीपक कुमार, गुरदीप सिंह  एवं जगदीप सैनी  तथा बीएचईएल हरिद्वार से  कुमुद कुमार श्रीवास्तव ,  गगन कुमार वर्मा ,  योगेश सैनी ,  प्रदीप सैनी  एवं  पिंटू यादव  ने सम्मेलन में सहभागिता करते हुए संगठन का सशक्त प्रतिनिधित्व किया।

Read Also: इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

सम्मेलन के दौरान श्रमिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए  रामनारायण गिरी  को माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडावीयां  द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो बीएचईएल भोपाल एवं एआईबीईयू के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...