6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: 5 बांग्लादेशी नागरिक सहित 6 फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले गिरफ्तार, 21...

दिल्ली: 5 बांग्लादेशी नागरिक सहित 6 फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले गिरफ्तार, 21 आधार कार्ड भी बरामद

Published on

दिल्ली,

दिल्ली से 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 6 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाते हैं. इस बात की जानकारी साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अंकित चौहान ने दी. डीसीपी के मुताबिक सभी की गिरफ्तारी संगम विहार मर्डर केस जांच के दौरान हुए खुलासे के बाद की गई है.

डीसीपी के मुताबिक जो मृतक सेटों शेख थे उन्होंने बांग्लादेशी लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे. मर्डर केस में घर पर काम करने वालों पर शक हुआ. जिनसे पूछताछ में पता चला कि रंजिश और पैसे के लेन देन के चलते हत्या की गई थी.जनता प्रिंट्स नाम की एक वेबसाइट है, जहां से 20 रुपए में ये फर्जी डॉक्यूमेंट्स प्रिंट करवा लेते थे. इस वेबसाइट को रजत मिश्र नाम का एक व्यक्ति 2022 से चला रहा है.

जंगल के रास्ते आते थे भारत
डीसीपी के अनुसार मुन्नी देवी नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है.बांग्लादेशी नागरिकों का एक पूरा सिंडिकेट है जो भारत में जंगल के रास्ते आता है. गिरफ्तार लोगों के पास से 4 नकली वोटर कार्ड, 21 आधार कार्ड और 6 पैन कार्ड भी मिले हैं. इन सभी का बांग्लादेश से भी इन्वॉल्वमेंट का एंगल आ रहा है. हमारी एक टीम को वहां भी भेजा गया है.

डीसीपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. इन लोगों का क्या फर्जी वोटर कार्ड बनाया गया है? इसकी भी जांच की जा रही है. ये सभी भारत जंगल के रास्ते आते थे. वहां, से इन्हें बाइक से कोई लेकर आता था. जहां इन लोगों को सिम कार्ड और पैसे भी दिए जाते थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...