12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: आनंद विहार में झगड़े के बाद लड़के की पीट-पीटकर हत्या, मचा...

दिल्ली: आनंद विहार में झगड़े के बाद लड़के की पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

Published on

दिल्ली,

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक व्यक्ति के साथ हुए झगड़े के बाद 15 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे हुई, जब लड़का अपने आठ वर्षीय चचेरे भाई और उनके दोस्त के साथ लंगर प्रसाद लेने के लिए आनंद विहार के साईं मंदिर जा रहा था. तीनों जब श्रेष्ठ विहार के पीछे नाला रोड पर पहुंचे, तो लड़के का एक अन्य व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने सड़क किनारे से एक लकड़ी का डंडा उठाया और पीड़ित के सिर पर पीछे से कई बार वार किया. जिससे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया.

वहीं, पीड़ित के दर्द से तड़पने पर हमलावर भाग गया. हालांकि, इस दौरान आसपास मौजूद लोग बच्चे की चीखें सुनकर पहुंचे और उसे हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...