10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयइनकम टैक्स अफसर बताकर दिल्ली के कारोबारी के घर पर मारी रेड,...

इनकम टैक्स अफसर बताकर दिल्ली के कारोबारी के घर पर मारी रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में इनकम टैक्स की एक फर्जी टीम की ओर से एक व्यापारी के घर पर छापा मारने का मामला सामने आया है। इनकम टैक्स की इस फर्जी टीम में 8 लोग शामिल थे। हालांकि, कारोबारी ने तुरंत इसकी शिकायत की और पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित व्यापारी रतन सहगल ने बताया कि जिस वक्त घर पर फर्जी इनकम टैक्स की रेड हुई उस वक्त वह घर पर ही थे। घर पर तीन महिलाएं भी थीं। उन्होंने बताया कि घर में घुसे 8 लोगों में से एक ने इनकम टैक्स का आई कार्ड दिखाया। उन्होंने बताया कि फर्जी इनकम टैक्स की टीम ने घर के हर फ्लोर की तलाशी ली और उन्हें जब कुछ नहीं मिला तो वह जाने लग गए। ऐसे में उन्हें शक हुआ और वह अपने पड़ोस में रहने वाले पुलिस अधिकारी को फोन करने लगे और लोकल पुलिस को भी जानकारी दी।

भनक लगते ही फरार हो गए सब
जैसे ही घर पर मौजूद फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों को इस बात की भनक लगी कि मामला बिगड़ सकता है, वे तुरंत वहां से खिसक लिए। जब व्यापारी घर पहुंचा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, जिसमें कुल 8 शख्स नजर आए। इसमें महिला भी शामिल थी।

चार लोग गिरफ्तार
उधर डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि जिन्होंने घर में रेड की, उसमें से एक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात है। जबकि एक इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी का पीएस, एक इनफॉर्मर के साथ ही चार लोग शामिल हैं। जानकारी पुख्ता होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दिल्ली पुलिस में शामिल महिला नेहा की तलाश कर रही है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...