9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत का मामला, CM...

दिल्ली: स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत का मामला, CM आतिशी ने दिए जांच के आदेश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के वसंत विहार के चिन्मय स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र की मौत के मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे का किसी अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को चिन्मय स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बच्चे की मौत की मजिस्ट्रेट जांच करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने तीन दिनों में शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. आतिशी ने गुरुवार को वसंत विहार में पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
मंगलवार को स्कूल में घटना के बाद बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. एरिया के डीसीपी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना किसी प्रकार के दौरे (फिट्स) के कारण हुई हो सकती है.

बच्चे के मुंह से निकला झाग
डॉक्टरों ने भी इस संभावना को व्यक्त किया है कि यह घटना फिट्स के कारण हो सकती है, लेकिन पूरी घटना की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है. फोर्टिस अस्पताल वसंत कुंज से सुबह 10.15 बजे सूचना मिली कि मरीज प्रिंस पुत्र सागर निवासी ए-120, कुदुमपुर पहाड़ी वसंत विहार में कक्षा 6 का छात्र मृत अवस्था में लाया गया है.

शव की जांच से पता चला कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे. मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था. स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की जांच की जा रही है और उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...