10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली कोचिंग हादसाः मुखर्जी-राजेंद्र नगर में चली सीलिंग ड्राइव, मेयर शैली बोलीं-...

दिल्ली कोचिंग हादसाः मुखर्जी-राजेंद्र नगर में चली सीलिंग ड्राइव, मेयर शैली बोलीं- कई अवैध सेंटर्स पर एक्शन के निर्देश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का लगातार एक्शन जारी है. अब तक 19 सेंटर्स सील किए गए हैं. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने इस एक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि एमसीडी ने अपना एक्शन शुरू कर दिया है और आज राजेंद्र नगर और मुख़र्जी नगर में सीलिंग ड्राइव चलाई गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में JE को टर्मिनेट और AE को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली में नगर निगम से परमिशन लिए बिना चल रहे कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या बोलीं मेयर शैली ओबेरॉय
शैली ओबेरॉय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने एमसीडी कमिश्नर को लेटर लिखकर अवैध कोचिंग संस्थानों पर एक्शन लेने को कहा. साथ ही इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी एक्शन लेने को कहा. शैली ने बताया कि रविवार को राजेंद्र नगर में सीलिंग ड्राइव चलाकर 13 अवैध संस्थानों को सील किया गया था. सोमवार को भी सीलिंग ड्राइव के तहत 6 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया.

मेयर ने कहा कि एमसीडी, जल बोर्ड और पीडब्लूडी के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग में पूरे दिल्ली में चल रहे ऐसे अवैध संस्थानों पर एक्शन के निर्देश दिए गए हैं.उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को भी इस मामले में जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अवैध अतिक्रमण पर हुआ एक्शन
MCD ने एक्शन लेते हुए करोल बाग के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट सहित 5 संपत्तियों और सिविल लाइन जोन में एक संपत्ति को सील कर दिया. साथ ही करोल बाग जोन के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर्स के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया. इसके अलावा एमसीडी सभी जोनों में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है.

नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों का सर्वे कर रही एमसीडी
दक्षिण क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने के लिए 60 लाइब्रेरी और 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया है. एमसीडी सभी क्षेत्रों में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण भी कर रही है.

मुखर्जी नगर में हुआ एक्शन
सोमवार को एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया. एमसीडी ने बताया कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चलती हुई पाई गई, जिसे सील कर दिया गया है.अपनी इस कार्रवाई के बारे में बताया हुए निगम ने कहा कि एमसीडी ने कोचिंग/शिक्षण उद्देश्य के लिए बेसमेंट का इस्तेमाल करने के बिल्डिंग निमयों के उल्लंघन के लिए दृष्टि विजन आईएएस को सील कर दिया है.

रविवार को भी हुआ था एक्शन
इससे पहले रविवार को दिल्ली नगर निगम ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था. साथ ही, कोचिंग सेंटरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया था.एमसीडी के अधिकारी राजेंद्र नगर इलाके में चल रहे कई कोचिंग सेंटरों पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की. मेयर शैली ओबेरॉय ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, एमसीडी ने उनकी सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा.

बता दें कि राजेंद्र नगर की एक कोचिंग के बेसमेंट में अचानक पानी भरने की वजह से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी.इस हादसे के बाद से बेसमेंट वाली गतिविधियों पर खासतौर पर एक्शन लिया जा रहा है और अवैध गतिविधियों को सील किया जा रहा है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...