14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: ड्रग्स रैकेट के सरगना का कांग्रेस से रिश्ता? पार्टी ने बीजेपी...

दिल्ली: ड्रग्स रैकेट के सरगना का कांग्रेस से रिश्ता? पार्टी ने बीजेपी से कहा- कानूनी कार्रवाई करेंगे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 हजार करोड़ रुपये के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में चौंकाने वाला खुलासा किया। इस खुलासे से देश का सियासी पारा चढ़ गया है। इस केस में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का नाम सामने आया है, जो 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है। गोयल की कांग्रेस से जुड़ी पृष्ठभूमि और ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े तार ने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। उधर इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

स्पेशल सेल ने क्या खुलासा किया?
स्पेशल सेल की पूछताछ में तुषार गोयल ने यह खुलासा किया कि वह कांग्रेस के आरटीआई सेल का प्रमुख था, और उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘आरटीआई सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस’ लिखा हुआ है। इसके अलावा, गोयल ने ‘डिग्गी गोयल’ के नाम से भी एक प्रोफाइल बनाई हुई है। जांच के दौरान, कई कांग्रेस नेताओं के साथ गोयल के फोटो भी सामने आए हैं।

कांग्रेस ने क्या सफाई दी?
कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक्स पर इस मामले पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो झूठ फैलाकर देश को गुमराह कर रही है। मामला एक शख्स तुषार गोयल से जुड़ा है, जिसे बीजेपी ने युवा कांग्रेस का नेता बताया है। कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि तुषार गोयल अक्टूबर 2022 से ही युवा कांग्रेस से नहीं जुड़े हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर कुछ तथ्य छिपाने का आरोप भी लगाया है।

‘पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हटाया था’
कांग्रेस का कहना है कि तुषार गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अक्टूबर 2022 में ही दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के आरटीआई विभाग से हटा दिया गया था। 17 अक्टूबर 2022 के बाद से गोयल का युवा कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की ओर से मीडिया में दी गई जानकारी का भी हवाला दिया, जिसमें खुद तुषार गोयल ने स्वीकार किया है कि 2021-22 के बाद उनका युवा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
कांग्रेस ने बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और बीजेपी आईटी सेल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तथ्य छिपाए और जानबूझकर तुषार गोयल को युवा कांग्रेस का पदाधिकारी बताया। कांग्रेस ने इसे भारतीय युवा कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है और कहा है कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

क्या है मामला?
बुधवार को दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की अब तक की बड़ी खेप पकड़ी। अधिकारियों के अनुसार, 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ जब्त किया गया। जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपये है। स्पेशल सेल टीम ने महिपालपुर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गोयल इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। 1 अक्टूबर को महिपालपुर में एक गोदाम के बाहर सबको गिरफ्तार किया गया, जहां 22 कार्टन में 547 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना मिला।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...