15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: एकतरफा प्यार में लड़की पर चाकू से किया हमला, फिर खुद...

दिल्ली: एकतरफा प्यार में लड़की पर चाकू से किया हमला, फिर खुद कर लिया सुसाइड

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक लड़के ने एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार दिया. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे. लड़का लड़की को एकतरफा प्यार करता था.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया. लड़की चिल्लाई तो लोग तुरंत मदद के लिए भागे. चाकू से हमला करने के बाद लड़का भाग गया और उसने ऑफिस में पहुंचकर सुसाइड कर लिया. वहीं लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. लड़के का नाम अमित बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बात दें कि इससे पहले बीते दिनों चाकुओं से गोदकर साहिल नाम के युवक ने साक्षी नाम की लड़की की हत्या कर दी थी. साहिल ने बेरहमी से साक्षी पर 20 से ज्यादा वार किए थे. इसके बाद भी वह नहीं माना, उसने कई बार साक्षी को पत्थरों से कुचला.

पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. साक्षी मर्डर केस के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया. साक्षी के कातिल को सजा ए मौत की मांग की जा रही है. इस वारदात में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ होने से ज्यादा लव जिहाद की चर्चा हुई.

पुलिस ने साहित की निशानदेही पर रिठाला इलाके से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने साहिल के मोबाइल की सीडीआर भी निकाल ली है. शाहबाद डेयरी इलाके में घटनास्थल से लेकर बुलंदशहर तक की सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस पड़ताल कर रही है. पुलिस तमाम सुरागों और सबूतों की भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साक्षी की हत्या की साजिश साहिल ने कैसे रची थी?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...