9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयउमर खालिद पर दिल्ली HC की टिप्पणी शरजील के केस में नहीं...

उमर खालिद पर दिल्ली HC की टिप्पणी शरजील के केस में नहीं डालेगी कोई असर- सुप्रीम कोर्ट ने किया आश्वस्त

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को आश्वस्त किया है कि इस मामले के दूसरे आरोपी उमर खालिद के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी उसके केस पर असर नहीं डालेगी। शरजील ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद की बेल एप्लीकेशन की सुनवाई के समय जो टिप्पणी की थी उसके आधार पर अदालत उसके साथ पक्षपात न करे।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एएस ओका की बेंच उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें शरजील इमाम ने दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 अक्टूबर के आदेश के खिलाफ स्पेशल लीव पटीशन दायर की थी। एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने जो काफी सारी बातें कही थीं। बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट ने वो टिप्पणी करते समय खुद भी कहा था कि उसकी इस टिप्पणी का ट्रायल पर कोई असर नहीं होगा। दवे का कहना था कि हाईकोर्ट ने ये स्पष्टीकरण केवल उमर खालिद के केस में दिया था।

हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि दिल्ली दंगों को लेकर रची गई सजिश का मुखिया शरजील इमाम था। वो उमर खालिद के साथ लगातार संपर्क में था। दोनों ने साथ मिलकर दंगों की साजिश रची थी। फरवरी 2020 में दोनों के बीच नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक मीटिंग भी हुई थी। हाईकोर्ट की टिप्पणी के मुताबिक दिल्ली दंगों और सीएए प्रोटेस्ट के बीच एक कनेक्शन था। इमाम और खालिद दोनों इसकी साजिश का हिस्सा था। शरजील इमाम जनवरी 2020 से पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ कई सारे केस दर्ज किए गए हैं। नवंबर 2020 में उसके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्ज शीट भी दाखिल की जा चुकी है।

ध्यान रहे कि शरजील इमाम और उमर खालिद के खिलाफ UAPA के तहत भी केस दर्ज किया गया है। दोनों जमानत के लिए लगातार अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन फिलहाल इस मामले में दोनों को ही जमानत नहीं मिल सकी है। दिल्ली पुलिस दोनों की जमानत का हर बार पुरजोर विरोध करती है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों को जमानत मिलने से एक गलत संदेश जाएगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...