21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला: सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत...

दिल्ली शराब घोटाला: सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को शराब घोटाले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को समाप्त हो रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने हिरासत बढ़ाने का आदेश पारित किया।

मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान, ईडी के वकील ज़ोहेब हुसैन ने हाई कोर्ट को बताया कि जांच एजेंसी जल्द ही आम आदमी पार्टी (आप) को शराब घोटाले में आरोपी बनाएगी और एक पूरक आरोप पत्र दायर करेगी।

जांच एजेंसी ने पाया है कि 45 करोड़ रुपये की अपराध की आय, जो ‘साउथ ग्रुप’ से प्राप्त ‘रिश्वत’ का हिस्सा थी, का इस्तेमाल आप ने 2021-22 के गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम को जमानत देने से इनकार कर दिया था। सिसोदिया की जमानत याचिका फरवरी से लंबित है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...